रोजाना सिगरेट फुंकने वाले 100 की ताकत अगर गुटखे के बजाय यहां डाल दिए ये पैसे तो 5 साल में बदल जाएगी किस्मत

क्या आप जानते है कि रोजाना गुटखा ,सिगरेट, बीड़ी,तंबाकू पर खर्च होने वाला 50 रूपया या 100 रुपया अगले 5 साल में आप को लखपति बना सकता है।
हां बना सकता है
जिस पैसे को आप सेहत खराब करने में फूंक रहे है ,खा कर थूक दे रहे है।
अगर वो पैसा सही जगह SIP या MUTUAL फंड में इन्वेस्ट कर दें तो कंपाउंडिंग की ताकत से आप की पूरी जिंदगी बदल सकती है।

जानते हैं कैसे 

• रोज का खर्चा 100 रुपया
• महीने का खर्चा 3000
• साल का खर्चा 36000 (मतलब साल का 1 महीने की सैलरी🤔)
• 5 साल में 18000🤔
• 15% अनुमानित रिटर्न (म्यूचुअल फंड) लगभग 269000+

रोज फूंकने वाले ₹100 की ताकत: अगर गुटखे के बजाय यहां डाल दिए ये पैसे, तो 5 साल में बदल जाएगी किस्मत!

रोजाना गुटखा, सिगरेट या तंबाकू पर खर्च होने वाले महज 50 से 100 अगले 5 साल में आपको लखपति बना सकते हैं। जी हां, जिस पैसे को आप अपनी सेहत खराब करने में फूंक रहे हैं। अगर उसे सही जगह निवेश कर दिया जाए तो कंपाउंडिंग (Compounding) की ताकत से आपका बैंक बैलेंस आसमान छू सकता है।

अक्सर लोगों कि मुंह से सुनने को मिलता है कि अमीर बनने के लिए लाखों रुपया की जरूरत होती है, लेकिन सच यह है कि अमीर बनने के लिए सही आदत और सही जगह निवेश की जरूरत होती है। आइए आज आसान गणित से समझते हैं कि कैसे सिगरेट-गुटखे की लत छोड़कर आप अगले 5 साल में एक शानदार सेविंग फंड तैयार कर सकते हैं।

1. गुटखा और सिगरेट का छिपा हुआ खर्च (The Hidden Cost)


अगर आप रोजाना 50 का गुटखा खाते हैं या 100 की सिगरेट पीते हैं तो शायद आपको यह बहुत छोटा खर्च लगता होगा। लेकिन जब आप इसका सालाना हिसाब लगाएंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

• रोजाना का खर्च: 100
• महीने का खर्च: 3000
• 1 साल का खर्च: 36000
•5 साल का कुल खर्च: 180000
यानी अगले 5 साल में आप कम से कम 180000 सिर्फ धुएं और थूक में उड़ाने वाले हैं। यह तो सिर्फ वह पैसा है जो आपकी जेब से सीधे जा रहा है। इसके बाद जो बीमारी होगी उस पर डॉक्टर और अस्पताल का खर्च अलग  होगा ।

2. गुटखा-सिगरेट पीने के बजाय यहां लगाएं पैसा (SIP / Mutual Funds)

                   अब सोचिए, अगर आप आज ही इस बुरी लत को छोड़ दें और यही 3000 महीना (यानी 100 रोज) म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP - Systematic Investment Plan) के जरिए निवेश करना शुरू कर दें तो क्या होगा।

शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड ने पिछले कुछ सालों में लंबी अवधि में औसतन 12% से 15% तक का सालाना रिटर्न दिया है। आइए देखते हैं 15% के अनुमानित रिटर्न पर आपका यह पैसा 5 साल में कितना बड़ा फंड बनेगा।

• रोज का निवेश                                100

• हर महीने का निवेश                         3000

• 5 साल में आप का टोटल निवेश       180000

अनुमानित सालाना रिटर्न (15%)      89

251 ब्याज


5 साल बाद कुल वैल्यू                      269251

यानी जो 180000  आपकी जेब से बर्बाद होने वाले थे वे न सिर्फ बच गए बल्कि उस पर करीब 90000 का मुनाफा मिलकर वह 269251 का बड़ा फंड बन गया!

3. अगर इसी निवेश को 10 साल तक चलाया जाए?

कंपाउंडिंग का असली जादू समय के साथ दिखता है। अगर आप इसी  100 रोज की आदत को 10 साल तक जारी रखते हैं तो गणित पूरी तरह बदल जाता है:

•10 साल में कुल निवेश: 360000
•10 साल बाद कुल वैल्यू (15% रिटर्न पर) 835986

 लगभग 8.3 लाख रूपया

• कैसे  और कहां इन्वेस्ट करें

म्यूचुअल फंड में निवेश करना आज के समय में बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी ब्रोकर के पास जाने की जरूरत नहीं है।

 ऐप्स का इस्तेमाल करें

 आप Groww, Zerodha, या Upstox जैसे सुरक्षित और सरकारी मान्यता प्राप्त ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

 KYC पूरा करें

अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की मदद से 30 मिनट में अपनी ऑनलाइन KYC पूरी करें।

स्मॉल कैप या फ्लेक्सी कैप फंड चुनें

 अगर आप 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले टॉप म्यूचुअल फंड्स चुनकर सीधे Direct Growth Option में 3000 की मंथली SIP सेट कर दें। यह पैसा हर महीने आपके बैंक अकाउंट से अपने आप कटकर निवेश होता रहेगा।


 फैसला आप का

बुरी आदत को छोड़ेंगे या अपने और अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचेंगे ये आप के यार डिपेंड करता है। 





टिप्पणियाँ