आज हम बताएंगे कि फाइनेंशियल फ्रीडम की 7 स्टेजेस कौन सी हैं और गरीबी से अमीर बनने का रोडमैप क्या है
फाइनेंशियल फ्रीडम की 7 स्टेजेस (7 Stages of Financial Freedom)
बड़े लोगों के अनुसार फाइनेंशियल फ्रीडम के सात स्टेजेस हैं, जो हर उस इंसान के लिए रोड मैप की तरह काम करते हैं जो पैसे की आजादी पाना चाहते है
1. क्लेरिटी (Clarity): सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप । आपको क्रिस्टल क्लियर होना चाहिए कि आपको एग्जैक्टली कितना पैसा चाहिए। मान लीजिए आपको हर महीने ₹50,000 चाहिए अपनी लाइफ स्मूथली चलाने के लिए, तो साल का खर्चा हो गया ₹6 लाख। अब सोचिए अगर आपको 10, 20 या 30 साल के लिए काम नहीं करना है तो कितना पैसा चाहिए होगा ? जब तक यह नंबर दिमाग में क्लियर नहीं होगा, आपकी जर्नी अंधेरे में तीर चलाने जैसी होगी। फाइनेंशियल फ्रीडम सिर्फ एक आईडिया नहीं, यह एक एग्जैक्ट नंबर है।
2. सेल्फ सफिशिएंसी (Self-Sufficiency): इस स्टेज पर आप इतना कमा लेते हो कि किसी से फाइनेंशियल हेल्प लेने की जरूरत नहीं पड़ती। मान लो आप ₹15,000 महीना कमा रहे हो और उतना ही खर्च भी कर रहे हो। ना आप किसी पर बोझ हो, ना किसी की मदद की जरूरत है। यह लेवल छोटा लग सकता है लेकिन यही पहली जीत होती है, जब पैसा टेंशन नहीं बल्कि एक टूल बन जाता है।
3. ब्रीथिंग रूम (Breathing Room): अब आपके पास थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा बचने लगा है । आप मान के चलो कल को आपकी जॉब चली जाए या कोई इमरजेंसी आ जाए, तो कम से कम एक-दो महीने का खर्चा तो आप निकाल ही लोगे । यह स्टेज आपको एक छोटी सी फाइनेंशियल आजादी और सुकून देती है। इसमें कंफर्ट मिलता है, लेकिन फिर भी आपको काम करना पड़ता है।
4. स्टेबिलिटी (Stability): इस स्टेज पर आपका सारा उधार खत्म हो जाना चाहिए, चाहे वह क्रेडिट कार्ड का बिल हो या किसी लोन का बर्डन। साथ ही आपके पास कम से कम 6 महीने के खर्च के लिए इमरजेंसी फंड भी रेडी होना चाहिए। अब पहली बार आपको लगेगा कि जमीन पैर के नीचे है और फाइनेंशियल सिक्योरिटी महसूस होंगे।
5. फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility): अब जब अगले 2 साल का खर्चा आपके पास ऑलरेडी सेफ रहेंगे तो टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं होनी चाहिए। चाहे जॉब छूट जाए या कुछ अनएक्सेक्टेड हो जाए, आपके फैसले दबाव में नहीं बल्कि अपनी मर्जी से होनी चाहिए। जिंदगी आपके टर्म्स पर चलनी चाहिए।
6. फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस (Financial Independence): यह वो गोल्डन स्टेज है जहां कामयाब लोग सिर्फ 5 साल में पहुंच गए होंगे। इस स्टेज पर आपकी इन्वेस्टमेंट इतनी ग्रो हो जाएगी कि आपके रोजमर्रा के खर्चे आसानी से कवर हो जाएंगे । अब पैसा कमाने के लिए काम नहीं करना पड़ेगा, अब आप वो काम करेंगे जो आपको पसंद है, जो आपका पैशन है। फुल फ्रीडम, फुल कंट्रोल।
7. अबंडेंस (Abundance): यकीन मानिए आपके पास इतना पैसा हो जाएगा कि चाहे जिंदगी भर आराम से खर्च करते रहे, फिर भी खत्म नहीं होने वाला। अब कोई टेंशन नहीं होगी आप को, बस अपनों के साथ वक्त गुजारेंगे, अपनी पसंद की चीजें करेंगे, अपनी पसंद की जिंदगी जिएंगे और खूब घूमेंगे फिरेंगे। यही असली फाइनेंशियल फ्रीडम है जब आपका पैसा काम करे और आप जिंदगी के मजे ले।
पावरफुल थिंकिंग मॉडल्स (Mindset Shifts)इन सारी स्टेजेस को पार करने के लिए सिर्फ प्लान बनाना काफी नहीं है, सोचने का तरीका भी बदलना पड़ेगा। कामयाब लोगों ने इसके लिए कुछ पावरफुल मॉडल्स शेयर किए हैं।
नंबर 1: टाइम इज मोर वैल्यूएबल देन मनी (Time is more valuable than money): पैसा तो हम फिर भी कमा लेंगे लेकिन टाइम कभी वापस नहीं आएगा। (Cred) के फाउंडर कुणाल शाह कहते हैं कि मान लो आपकी इनकम प्रति घंटा ₹1000 है, तो क्या आप ₹500 के डिस्काउंट के लिए 30 मिनट वेस्ट करेंगे ? नहीं ना! भारत में ज्यादातर लोग अपने 1 घंटे की वैल्यू ही नहीं जानते । अगर आपको पता हो जाए कि आपका टाइम कितना कीमती है, तो आप उसे बेकार की चीजों में वेस्ट ही नहीं करेंगे और आप सोचेंगे भी नहीं । मान ही लीजिए आप वर्किंग में हैं, तो घर में मेड रख सकते हैं जिससे आपका टाइम बचेगा और आप अपने गोल्स पर फोकस कर लेंगे ।
नंबर 2: योर नंबर मैटर्स (Your Number Matters): फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए आपको कितना पैसा चाहिए, यह जानने के लिए आप 25x Retirement Rule को फॉलो करें तो बेहतर है । यह रूल पता है आप ये रुके क्या कहता है। अपने सालाना खर्च का 25 गुना जमा कर लीजिए। मान भी लीजिए आपको हर साल ₹12 लाख चाहिए, तो 12 लाख × 25 = ₹3 करोड़। अब इसे दो पार्ट में डिवाइड कर दीजिए: ₹1.5 करोड़ एफडी (FD) में डाल दीजिए जो 12 साल तक आपके खर्च के लिए चलेगा । बाकी ₹1.5 करोड़ को इंडेक्स फंड में डाल दीजिए। अगर 15% रिटर्न मिला तो 12 साल में यह 8 करोड़ बन जाएगा। फिर 8 करोड़ को दोबारा दो हिस्सों में बंट दीजिए— 4 करोड़ एफडी में और 4 करोड़ इंडेक्स फंड में। बस यही साइकिल चलती रहेगी । लॉन्ग टर्म में यह प्लान बहुत अच्छा काम करेगा आप के लिए।
नंबर 3: कंपाउंडिंग का जादू (Magic of Compounding): हर ₹1000 जो आप आज सेव करते रहेंगे, वो 10 से 20 साल बाद आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिलाएगा। लेकिन इसके लिए बड़े खर्चे को बचाना जरूरी है । कामयाब लोगों का कहना हैं कि लोग तीन जगहों पर सबसे ज्यादा पैसा वेस्ट करते हैं:
घर: आप सस्ता घर ले सकते हैं या रेंट पर रह सकते है, जिससे खर्चे कम होंगे और पैसा सेव होगा ।
गाड़ी: जरूरत की गाड़ी लें, दूसरों को सिर्फ शो-ऑफ करने के लिए ओवरस्पेंड मत कीजिए ।
खाना: बाहर खाने की बजाय घर पर खाना खाइए, होटल में वेस्ट होने वाले पैसे को इन्वेस्ट कीजिए।
भारत में एक और चीज है— शादियां । लोग ईएमआई (EMI) भरते-भरते शादी का लोन चुकाते हैं । सोचिए अगर यही पैसा इन्वेस्ट करते तो कितना बड़ा अमाउंट बनता ।
नंबर 4: साइड बिजनेस से कमाई (Earn from Side Business): आपकी एक्टिव इनकम के साथ कुछ ना कुछ साइड इनकम भी होनी चाहिए। साइड इनकम जनरेट करने के लिए कामयाब लोगों ने खुद रियल एस्टेट में पैसा लगाया हुआ है। रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के दो तरीके हैं।
फ्लिपिंग: सस्ती प्रॉपर्टी लीजिए, थोड़ा रिनोवेट करिए और महंगे में बेच दीजिए
रेंटल इनकम: लोन पर घर लीजिए, किराए से लोन चुकाइए और लोन खत्म होने के बाद घर और किराया दोनों आपका।
इसके अलावा कोई भी साइड हसल शुरू कर सकते है। आपकी जो भी स्किल है, उससे पैसा बनाने में इस्तेमाल कीजिए।
नंबर 5: सेलिंग सीखो (Learn Selling): बिजनेस में सबसे बड़ी स्किल है सेलिंग। कामयाब लोग कहते हैं कि इसके लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़ो जैसे— डैन कैनेडी की The Ultimate Sales Letter, रॉबर्ट सियॉल्डिनी की Influence, या रसेल ब्रन्सन की Dotcom Secrets। अगर पढ़ना बोरिंग लगता है तो कोई प्रैक्टिकल सेल्स कोर्स ट्राई कीजिए। यह स्किल नौकरी, बिजनेस और रिलेशनशिप्स हर जगह काम आएगी आप को।
मेरी राय आप मानो:
ये सब माइंडसेट है कामयाब लोगों की है, जिन्होंने जीरो से शुरू करके फाइनेंशियल फ्रीडम सिर्फ 5 साल में अचीव कर लिए है।
कामयाब लोगों की जर्नी हमें सिखाती है कि चाहे हालात कितने भी खराब क्यों ना हों, अगर इरादे मजबूत हों और दिशा सही, तो कुछ भी मुमकिन है।
अगर आप भी चाहते हो कि एक दिन पैसा आपके लिए काम करे, तो आज ही से एक्शन लीजिए, समय बर्बाद मत कीजिए।
छोटे कदम भी कल को बड़ा फर्क ला सकते हैं। मेरा लेख पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपना सवाल या राय कमेंट में लिखो. मैं 24 घंटे में रिप्लाई करूंगा 👇