नौकरी के साथ शुरू करें ये 4 बेस्ट साइड बिजनेस (कम पैसे में शुरू होने वाले तरीके)

 सिर्फ एक नौकरी के भरोसे रहना है खतरनाक: जॉब के साथ शुरू करें ये 4 प्रैक्टिकल बिजनेस


आम जिंदगी की कहानी में अक्सर लोगों के साथ यही होता है।पैसे की जरूरत हर इंसान को होती है । जितनी चाहिए उतना मिलता नहीं है ।इस लिए मैं लेकर आया हूं 4 ऐसे बिजनेस जिसे आप आसानी से कर सकते है।

आज के दौर में हम सब एक अजीब सी दौड़ में दौड़ रहे हैं। हर साल हमारी सैलरी बढ़ती है, प्रमोशन भी होता है। लेकिन जैसे ही महीने की 25 या 26 तारीख आती है और बैंक बैलेंस देखकर दिल बैठ जाता है। समझ ही नहीं आता कि आखिर इतने सारे पैसे गए कहां

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यकीन मानिए समस्या आपकी कमाई या आपके खर्चों में नहीं है। असली दिक्कत यह है कि आपकी पूरी जिंदगी सिर्फ एक ही इनकम सोर्स (आपकी नौकरी) पर टिकी हुई है।आज के समय में सिर्फ एक सैलरी के भरोसे बैठना आर्थिक रूप से बहुत बड़ा रिस्क बन चुका है। जिस रफ्तार से महंगाई और हमारे रोज के खर्चे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में यह दबाव और ज्यादा बढ़ने वाला है। समझदार लोग इस बात को समय रहते भांप लेते हैं। वे सिर्फ अपनी जॉब के भरोसे नहीं बैठते, बल्कि नौकरी के साथ-साथ छोटे-छोटे ऐसे साइड बिजनेस और इनकम सोर्स खड़े कर लेते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी सैलरी से भी ज्यादा कमा कर देने लगते हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई लाखों का फंड बड़ी डिग्री या सालों का अनुभव नहीं चाहिए। आपको चाहिए तो बस एक सही सोच। थोड़ी सी रिसर्च और शुरुआत करने की हिम्मत। आइए बात करते हैं ऐसे ही 4 प्रैक्टिकल बिजनेस आइडियाज की जिन्हें आप अपनी नौकरी के साथ आराम से मैनेज कर सकते हैं।


1. गाड़ी चमकाओ, मुनाफा कमाओ (Vehicle Washing & Detailing)

आप खुद अपने आस-पास नजर दौड़ाइए आज शायद ही कोई ऐसी सड़क या गली होगी जहां गाड़ियां न दिखें। कार, बाइक और स्कूटर अब लोगों की बुनियादी जरूरत बन चुके हैं। लेकिन आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के पास सबसे बड़ी कमी किस चीज की है। समय की। नौकरीपेशा लोग पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड पर आराम करना चाहते हैं। कोई भी अपनी छुट्टी के दो-तीन घंटे गाड़ी धोने में खराब नहीं करना चाहता।बस लोगों की इसी समस्या में आपका बिजनेस छिपा है। 

          आप उनके घर पर जाकर (Doorstep Service) या एक छोटी सी जगह किराए पर लेकर गाड़ियों की बढ़िया सफाई और शाइनिंग की सर्विस शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आपको किसी बहुत बड़े और महंगे सेटअप की जरूरत नहीं है। बस कुछ बेसिक सफाई के उपकरण, वैक्यूम क्लीनर और आपके काम की ईमानदारी ही काफी है।सोचिए अगर आपने शुरुआत में कुछ रेगुलर कस्टमर भी बना लिए तो हर महीने के अंत में एक बढ़िया अतिरिक्त कमाई आपके हाथ में होगी। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ग्राहक बार-बार वापस आता है। अगर आपने एक बार किसी की गाड़ी को चमका दिया, तो वह अगली बार भी आपके पास ही आएगा।


2. ठेला मैनेजमेंट: 

 बिना खुद खड़े हुए बनाएं बड़ा सिस्टम यह आइडिया सुनने में शायद पहली नजर में थोड़ा अजीब या छोटा लगेगा लेकिन जरा इसके पीछे के गणित को समझिए। बहुत से लोग सड़क किनारे लगने वाले ठेलों को छोटा काम समझते हैं जबकि हकीकत यह है कि सही लोकेशन और सही स्वाद के साथ यही ठेले किसी बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट से ज्यादा मुनाफा कमा कर देते हैं।अब यहां आपको खुद ठेला लेकर धूप में खड़े होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आपको यहां एक 'सिस्टम मेकर' बनना है। हमारे समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो कड़ी मेहनत करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास निवेश करने के लिए पैसे या साधन नहीं होते।आपको बस एक ठेला तैयार करवाना है, सही जगह चुननी है और कच्चे माल की व्यवस्था करनी है। इसके बाद आप किसी जरूरतमंद या मेहनती व्यक्ति को उसे संचालित करने के लिए रख सकते हैं। कमाई का एक तय हिस्सा या प्रॉफिट शेयरिंग के आधार पर आप उनके साथ जुड़ सकते हैं। चूंकि खाने-पीने की डिमांड कभी खत्म नहीं होने वाली  इसलिए आने वाले भविष्य में यह आपके लिए एक बेहतरीन पैसिव इनकम (बिना खुद काम किए आने वाली कमाई) का जरिया बन जाएगा।


3. डेड स्टॉक बिजनेस:

 ( दूसरों का सिरदर्द आपका फायदा है न कमाल की बात )

 यह एक ऐसा अनोखा बिजनेस है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है लेकिन जो जानते हैं वे इससे मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। हर शहर के दुकानदार, फैक्ट्री मालिक या होलसेलर के पास कुछ ऐसा सामान जरूर होता है जो काफी समय से बिका नहीं होता। वह सामान सालों से गोदाम में पड़ा धूल खा रहा है और मालिक के लिए एक बोझ बन जाता है। क्योंकि वह कीमती जगह घेरता है।दुकानदार अक्सर इस तरह के 'डेड स्टॉक' से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं और इसे बहुत ही कम या लागत के दाम पर बेचने को तैयार हो जाते हैं।आपका काम बस ऐसे दुकानदारों को खोजना और उनसे वह रुका हुआ सामान थोक के भाव खरीद लेना है। इसके बाद आप उस सामान को थोड़ा सा डिस्काउंट देकर Facebook Marketplace, Instagram स्टोर्स या अपने लोकल मार्केट के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकते हैं। इसमें आपका निवेश बहुत कम होता है और मुनाफे की गुंजाइश बहुत ज्यादा। समय के साथ यह काम आपको बाजार की नब्ज समझने की एक बेहतरीन कला सिखा देता है।


4. कंटेंट बिजनेस:

डिजिटल दुनिया की जादुई संपत्ति (Zero Investment)अगर आपके पास निवेश करने के लिए एक भी रुपया नहीं है तो यह आइडिया आपके लिए सबसे बेस्ट है। आज की डिजिटल दुनिया में लोग सिर्फ सामान नहीं खरीदते, बल्कि वे जानकारी, मनोरंजन और सबसे बढ़कर 'भरोसा' खरीदते हैं। यही वजह है कि आज के समय में सोशल मीडिया पर बनाया गया कंटेंट एक बहुत बड़ी संपत्ति बन चुका है।अगर आपके पास कोई भी हुनर है— चाहे वह कोडिंग हो, कुकिंग हो, फाइनेंस की समझ हो या फिर सिर्फ अच्छी बातें करना— आप YouTube, Instagram या Facebook पर वीडियो या ब्लॉग के जरिए उसे लोगों के साथ शेयर करना शुरू कर दीजिए।शुरुआत में सिर्फ आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन ही काफी है। जैसे-जैसे लोग आपकी बातों पर भरोसा करने लगेंगे और आपकी एक कम्युनिटी बन जाएगी। कमाई के दर्जनों रास्ते अपने आप खुल जाएंगे। ब्रैंड्स आपको स्पॉन्सरशिप देंगे। आप विज्ञापनों से कमाएंगे और चाहें तो अपनी खुद की कोई सर्विस या प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकते हैं। इसकी सबसे खूबसूरत बात यह है कि आज बनाया गया एक अच्छा कंटेंट आपको आने वाले कई सालों तक लगातार कमाई करके देता रहता है।


बोनस टिप:

 अमीर लोग पैसों से पैसा कैसे बनाते हैं?

जब हम किसी बहुत सफल बिजनेसमैन को देखते हैं तो हमें लगता है कि उनकी सारी रईसी सिर्फ उनके बिजनेस से आ रही है। लेकिन सच इससे थोड़ा अलग है। अमीर लोग सिर्फ खुद काम नहीं करते वे अपने कमाए हुए पैसों को भी काम पर लगाना जानते हैं। वे अपनी कमाई का एक हिस्सा लगातार सही जगहों पर इन्वेस्ट (निवेश) करते रहते हैं।बहुत से लोग 'स्टॉक मार्केट' का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं कि यह तो कोई जुआ या सट्टा है। लेकिन हकीकत में, दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक इसे धन बनाने का सबसे अनुशासित साधन मानते हैं।हां, यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है कि निवेश कोई रातों रात अमीर बनने का जादू नहीं है। अगर आप इस सोच के साथ आ रहे हैं कि आज पैसे लगाकर अगले महीने डबल हो जाएंगे, तो यह रास्ता आपके लिए नहीं है। असली संपत्ति सालों के धैर्य और अनुशासन से बनती है। अगर आपको डायरेक्ट शेयर्स की समझ नहीं है, तो भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप म्यूचुअल फंड में एक छोटी सी  SIP (सिस्ट मैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू कर सकते हैं, या फिर इंडेक्स फंड, गोल्ड और बॉन्ड्स में पैसे लगा सकते हैं। जरूरी यह नहीं है कि शुरुआत बड़ी हो, जरूरी यह है कि आपका पैसा बैंक खाते में रखे-रखे घटने (महंगाई के कारण) के बजाय बढ़ता रहे।


आखिरी बात:

 सोचना बंद कीजिए और कदम बढ़ाइए। बिजनेस शुरू करना और उसे बड़ा बनाना, ये दोनों अलग-अलग बातें हैं। बहुत से लोग पूरे जोश के साथ शुरुआत तो कर लेते हैं।लेकिन जब दो-तीन महीनों में कोई बड़ा रिजल्ट नहीं दिखता तो वे बीच में ही हार मान जाते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है जो अक्सर लोग करते हैं।कोई भी बिजनेस रातों रात पैसे वाला पेड़ नहीं बनता। आने वाले समय में आपको इसके मीठे फल तभी मिलेंगे जब आप आज इसमें निरंतरता और धैर्य का पानी डालेंगे। कभी यह मत सोचिए कि कोई काम छोटा है। काम कभी छोटा नहीं होता बल्कि हमारी सोच छोटी होती है। परफेक्ट टाइम का इंतजार करना छोड़िए। क्योंकि इतिहास गवाह है कि किसी भी सफल इंसान ने परफेक्ट मौके का इंतजार नहीं किया जो साधन थे उन्हीं से शुरुआत की।अब फैसला पूरी तरह आपके हाथों में है— क्या आप आने वाले सालों में भी सिर्फ अपनी एक नौकरी के भरोसे ही जिंदगी का गुजारा करना चाहते हैं, या फिर आज एक साहसिक कदम उठाकर अपने लिए आर्थिक आजादी का रास्ता खोलना चाहते हैं। दर्शक मत बनिए। एक्शन लीजिए।

टिप्पणियाँ