Salary आने के बाद 5 दिन के लिए पैसा कहाँ रखें – Bank vs Overnight Fund

 

💰 हर महीने Salary आते ही क्या आपका पैसा 4–5 दिन तक Savings Account में पड़ा रहता है?



1. Salary के बाद 5 दिन के लिए पैसा कहाँ रखें?

सैलरी और रेंट के बीच वाले 5 दिन पैसा बैंक में मत छोड़ो, उसे Overnight Fund में रखो ताकि हर दिन बढ़े।

2. Bank Savings Account vs Overnight Fund - रिटर्न

Bank Savings: 2.5% से 3% देता है।
Overnight Fund: 6% से 6.5% देता है।

3. Bank Savings Account vs Overnight Fund - सेफ्टी और लिक्विडिटी

दोनों Safe हैं। Overnight Fund में ₹50,000 तक 20 मिनट में Instant Withdraw मिल जाता है।

4. Overnight Fund में पैसा कैसे Invest करें? - कहाँ से

Smallcase, Groww, Zerodha Coin या सीधा AMC की वेबसाइट से ₹300 से शुरू कर सकते हो। Demat जरूरी नहीं।

5. Overnight Fund में पैसा कैसे Invest करें? - कितने दिन के लिए

1 दिन से 1 हफ्ते के शॉर्ट टर्म के लिए बेस्ट है। जैसे Salary से EMI/Rent तक का गैप।

6. Overnight Fund में पैसा कैसे Invest करें? - टैक्स

इस पर टैक्स आपके Income Tax Slab के हिसाब से Debt Fund की तरह लगेगा।

जरा सोचिए अगर, 1 तारीख को सैलरी आती है और 5 तारीख को रेंट देना हो या किसी का उधार देना हो या EMI भरना हो, तो इन 5 दिनों तक आपका पैसा कहां पड़ा रहेगा? आपके बैंक के Savings Account में या कहीं ओर।

लेकिन अगर मैं आपको एक ऐसा ऑप्शन बता दूँ जहाँ इन 5 दिनों के लिए भी पैसा बैंक में न छोड़ कर, किसी ऐसी जगह रख दें जहाँ हर रोज आपका पैसा बढ़ता रहे तो कैसा रहेगा।

आप कहेंगे बैंक में भी तो बढ़ ही रहा है... गलत! बैंक में आपका पैसा हर रोज बढ़ नहीं रहा, घट रहा है। कैसे? चलिए समझते हैं।


1. महंगाई: आपके पैसे को रोज खाने वाला दुश्मन

सरकारी आंकड़े कहते हैं महंगाई दर = 6%। लेकिन रियलिटी में खाने-पीने, एजुकेशन, मेडिकल पर ये 10% से 15% तक है।

उदाहरण: अगर महंगाई 6% भी मान लें, तो आज का ₹1 लाख अगले साल सिर्फ ₹95,000 की वैल्यू का रह जाएगा । यानी रोज आपके पैसे की वैल्यू थोड़ी-थोड़ी घट रही है।

मान लीजिए 1लाख का 6% बैंक ने दे भी दिया तो उस पैसे का क्या फायदा जो साल में दे रही और उस पैसे की वैल्यू आज जितनी उस टाइम भी नहीं रहेगी,सीधे शब्दों में कहूं अगर महंगाई का वैल्यू कैलकुलेट करें साल का तो 6% से भी ज्यादा है मतलब 8 से 10% तक  महंगाई बढ़ी है ,इसे ऐसे समझते है👇

लेकिन इस जगह रखते है तो यहां हर रोज आप के पैसे में बढ़ोतरी देखने को मिलती है 

💰 50 हजार का 6% और 1 दिन का हिसाब

1. साल का 6% कितना हुआ?

50,000 × 6% = 50,000 × 0.06 = ₹3,000

जवाब: साल में ₹3,000 ब्याज

2. 1 दिन का कितना हुआ?

साल = 365 दिन मानें तो

₹3,000 ÷ 365 = ₹8.21

जवाब: 1 दिन का ≈ ₹8.22

3. 5 दिन का कितना हुआ?

- जैसे सैलरी वाला उदाहरण

₹8.22 × 5 दिन = ₹41.10

जवाब: 5 दिन में सिर्फ ₹41

मेरा मतलब है साल का इंतजार नहीं कर के आज मिल जाए तो साल के मिलने से ज्यादा अच्छा है,बैंक में रखने से बेहतर है यहां रखे क्यों कि आप जब चाहे पैसा निकाल सकते है इंट्रेस्ट के साथ👍

तुलना: बैंक 3% vs Overnight 6.5%

रूल ऑफ 70 से महंगाई कैसे नापें?

फार्मूला: 70 / महंगाई दर

  • 7% महंगाई = 70/7 = 10 साल में पैसे की वैल्यू आधी
  • 10% महंगाई = 70/10 = 7 साल में पैसा आधा
  • 15% महंगाई = 70/15 = 4.5 साल में ₹1 लाख की औकात ₹50,000

तो क्या आप Savings Account में 2% से 3% ब्याज के लिए पैसा छोड़ना चाहेंगे?


2. शॉर्ट-टर्म के लिए ये ऑप्शन क्यों गलत हैं?

बैंक FD 3% Overnight Fund 6.5%
साल का ₹1,500 ₹3,250
1 दिन का ₹4.11
विकल्प समस्या
Stocks / Equity MF बहुत रिस्की। रोज ऊपर-नीचे
Crypto अत्यधिक वोलेटाइल
Bank FD 7-15 दिन सिर्फ ~3% सालाना। ना के बराबर

3. समाधान: Overnight Funds - 1 रात का निवेश

Overnight Fund क्या है?

Maturity: 1 दिन
सुरक्षा: सबसे Safe। पैसा बड़ी कंपनियों/सरकार को 1 दिन के लिए उधार + बदले में सरकारी बॉन्ड गिरवी
फायदा: आज पैसा डाला, कल बढ़कर मिलेगा। रिस्क ना के बराबर


4. Smallcase पर कैसे करें? Demo

इसके लिए आप Smallcase वेबसाइट पर जा कर खुद चेक कर सकते हैं

One Week Plan: आपका पैसा 3 अलग-अलग Overnight Funds में जाता है ताकि Portfolio Diversified रहे।
Minimum: ₹300 से शुरू
Option: SIP या Lumpsum दोनों


5. तुलना: Overnight vs Liquid vs Money Market vs Arbitrage

Fund Category Maturity Ideal Duration Past Return Instant Redemption
Overnight Fund 1 दिन 1 दिन से 1 हफ्ता ~6.5% हाँ, ₹50k तक
Liquid Fund 91 दिन के अंदर 1 हफ्ता से 3 महीना ~7% हाँ
Money Market Fund 1 साल के अंदर 3 से 6 महीना ~7.5% नहीं, T+1
Arbitrage Fund Cash Futures 6 महीने से 1 साल+ सबसे ज्यादा नहीं

कब क्या लें?
Liquid Fund: Emergency Fund, 2-3 महीने बाद चाहिए
Money Market: 3-6 महीने के लिए, डाउन पेमेंट
Arbitrage: रिटर्न ज्यादा पर रिस्क भी ज्यादा


6. टैक्स और 3 जरूरी बातें

  1. टैक्स: ये Debt Fund हैं। पूरा टैक्स आपके Income Tax Slab के हिसाब से लगेगा
  2. Smallcase: Non-Demat Format में रखता है। इसलिए T+1 का झंझट नहीं
  3. Instant Redemption: ₹50,000 तक 20 मिनट में बैंक में। ये फीचर सीधा AMC की वेबसाइट/ऐप पर मिलता है

निष्कर्ष

हमारा एजेंडा क्लियर है - शॉर्ट टर्म के लिए पैसा बैंक में रखकर रोज उसे घटाना नहीं है, बल्कि ऐसी जगह रखना  है जहाँ वह पैसा रोज बढ़े


⚠️ महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer

इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल शिक्षा और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह नहीं है। निवेश से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।

टिप्पणियाँ