क्या आप भी शेयर मार्केट में बिना सोचे-समझे किसी भी स्टॉक में पैसा लगा देते हैं और बाद में नुकसान उठाते हैं? शेयर मार्केट से लगातार मुनाफा कमाने वाले इन्वेस्टर्स कभी भी आँख बंद करके स्टॉक नहीं चुनते। Earn with Faruque के आज के इस लेख में हम आपको वो 10 जादुई Ratios बताएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपका पैसा कभी नहीं डूबेगा
![]() |
10 Ratio जरूर देखें
Fundamental Analysis कैसे करें: Share खरीदने से पहले क्या देखें?
शुरुआत:
अगर आप सोच रहे हैं कि शेयर खरीदने से पहले कौन से fundamental ratios देखें तो ये गाइड आपके लिए है। बिना Fundamental Analysis के पैसा लगाना जुआ है।
याद रखो: शेयर मार्केट में लगाया पैसा जोखिम में रहता है और नुकसान होने पर पूंजी कम हो सकती है। पहले सीखो, छोटी रकम से शुरुआत करो।
आज हम Stock Market Ratios को आसान भाषा में समझेंगे ताकि आप खुद कंपनी का Fundamental Analysis कैसे करें ये जान सकें।
1. ROE - Return on Equity | ROE क्या है?
मतलब: कंपनी शेयरहोल्डर के 100 रुपये से कितना मुनाफा कमा रही। ये Fundamental Analysis का सबसे जरूरी हिस्सा है।
Formula: Net Profit / Shareholder Equity x 100
Real Example: TCS का ROE ~40% है। वहीं SBI का ROE ~15% है जो बैंक के लिए अच्छा है।
कैसे Compare करें: Infosys का ROE vs TCS का ROE vs Industry Average से मिलाएं।
2. EPS(TTM) - Earning Per Share
मतलब: पिछले 12 महीने में कंपनी ने 1 शेयर पर कितना कमाया।
कब देखें: शेयर खरीदने से पहले क्या देखें तो सबसे पहले 5 साल का EPS trend देखें।
3. Div Yield - Dividend Yield
मतलब: आपको शेयर के भाव पर कितना % सालाना डिविडेंड मिल रहा।
4. Book Value
मतलब: कंपनी की Assets - Liabilities के बाद प्रति शेयर बची value।
5. Face Value
मतलब: शेयर की nominal value। इसका market price से सीधा संबंध नहीं होता।
6. Mkt Cap - Market Capitalisation
मतलब: Share Price x Total Shares
SEBI/AMFI Classification: Large Cap = 1-100, Mid Cap = 101-250, Small Cap = 251+
7. P/E Ratio(TTM) | P/E Ratio क्या है?
मतलब: निवेशक 1 रुपये कमाई के लिए कितना पैसा देने को तैयार है। ये Stock Market Ratios में valuation का king है।
Formula: Share Price / EPS
कैसे Compare करें: कंपनी का P/E हमेशा Industry P/E से compare करें।
8. P/B Ratio | P/B Ratio क्या है?
मतलब: Share Price / Book Value
कब इस्तेमाल करें: बैंक और NBFC का Fundamental Analysis करते समय P/B बहुत काम आता है।
9. Industry P/E
मतलब: पूरी इंडस्ट्री का औसत P/E। कंपनी के P/E से compare करने के लिए जरूरी।
10. Debt to Equity Ratio | Debt to Equity Ratio क्या है?
मतलब: कंपनी पर कर्ज कितना है। कंपनी का health check करने के लिए जरूरी।
Formula: Total Debt / Shareholder Equity
3 स्टेप में कंपनी का Fundamental Analysis कैसे करें?
स्टेप 1 Growth: EPS और Revenue 5 साल से बढ़ रहा है?
स्टेप 2 Health: ROE अच्छा है? Debt to Equity Ratio इंडस्ट्री से कम है?
स्टेप 3 Valuation: P/E Ratio और P/B Ratio Industry से कम है?
FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. शेयर खरीदने से पहले कौन से fundamental ratios देखें? A. Growth के लिए EPS, Health के लिए ROE और Debt, Valuation के लिए P/E और P/B।
Q2. Fundamental Analysis कैसे करें? A. ऊपर दिए 3 स्टेप फॉलो करें: Growth, Health, Valuation चेक करें।
Q3. ROE क्या है और अच्छा कितना होता है? A. ROE = कंपनी की कमाई। इसे इंडस्ट्री से compare करें।
Q4. P/E Ratio क्या है? A. Share Price / EPS। कंपनी को Industry से compare करने के लिए देखें।
Q5. P/B Ratio क्या है? A. Share Price / Book Value। बैंक के लिए जरूरी ratio है।
Q6. Debt to Equity Ratio क्या है? A. Total Debt / Equity। कंपनी पर कर्ज का लेवल बताता है।
और भी पढ़ें
डिस्क्लेमर
ये आर्टिकल सिर्फ शिक्षा के उद्देश्य से है। ये निवेश सलाह नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपना सवाल या राय कमेंट में लिखो. मैं 24 घंटे में रिप्लाई करूंगा 👇