Stock Market में किसी Share का Analysis कैसे करें? Complete Master Guide
![]() |
| Stock Analysis कैसे करें? किसी भी शेयर को खरीदने से पहले जरूरी Analysis की Complete Guide। |
Share बाजार में पैसा लगाने से पहले कंपनी को समझना बहुत जरूरी है। सिर्फ इसलिए Share मत लो क्योंकि Price बढ़ रहा है या किसी ने बोला है। पहले देखो कंपनी काम क्या करती है, कमाई बढ़ रही है या घट रही है, जेब में Cash है या नहीं, और मालिक ईमानदार है या नहीं।
📘 इस Master Guide में क्या सीखोगे?
- कंपनी का Business कैसे देखें
- Industry बढ़ रही है या घट रही है, ये कैसे समझें
- Balance Sheet, Profit & Loss, Cash Flow कैसे पढ़ें
- ROE, ROCE, EPS, P/E जैसे Ratio का मतलब क्या है
- Promoter और Management सही है या नहीं, कैसे Check करें
- Future में Growth होगी या नहीं
- Share का Price सस्ता है या महंगा है
- Technical Chart और Candlestick कैसे देखें
- Risk कहाँ है, ये कैसे पहचानें
Analysis क्यों जरूरी है?
Price बढ़ रहा है तो अच्छा Share है, ऐसा नहीं होता। अच्छी कंपनी भी अगर महंगे Price पर लोगे तो नुकसान हो सकता है। इसलिए 3 चीज देखो:
- Business Quality: कंपनी का धंधा अच्छा है या नहीं?
- Financial Quality: कंपनी की कमाई बढ़ रही है या घट रही है? Cash आ रहा है या नहीं?
- Valuation: इतने अच्छे Business के लिए Price सही है या ज्यादा है?
🔹 Part 1: Business, Industry और Moat Analysis (part 1 👇)
सबसे पहले ये समझो कंपनी करती क्या है।
- मुख्य Business क्या है? - कंपनी क्या बेचती है जिससे पैसा आता है।
- Customer कौन है? - आम लोग खरीदते हैं (B2C) या दूसरी कंपनियां खरीदती हैं (B2B)।
- Business कहाँ है? - सिर्फ India में है या बाहर भी बेचती है।
- Industry बढ़ रही है या घट रही है? - जिस Sector में कंपनी है, वो Sector Future में बढ़ेगा या नहीं।
- Competition कितना है? - Market में और कितनी कंपनियां हैं, लड़ाई ज्यादा है या कम।
- Market Share बढ़ रहा है या घट रहा है? - कंपनी का हिस्सा Market में बढ़ रहा है या घट रहा है।
- Moat है या नहीं? - कंपनी के पास ऐसी ताकत है जो दूसरा Copy न कर पाए, जैसे बड़ा Brand।
- Business कैसा है? - हर साल चलने वाला Business है (जैसे साबुन) या कभी तेज कभी मंदा (जैसे लोहा)।
🔹 Part 2: Financial Statements Analysis (part 2 👇)
धंधा समझने के बाद बही-खाता देखना है। 3 Report होती हैं।
- Revenue बढ़ रहा है या घट रहा है? - कंपनी की बिक्री हर साल बढ़ रही है या घट रही है।
- Profit बढ़ रहा है या घट रहा है? - खर्चे निकालने के बाद कमाई बढ़ रही है या घट रही है।
- Margin बढ़ रहा है या घट रहा है? - 100 रुपये बेचने पर 10 रुपये बच रहा है या 15 रुपये, ये देखना है।
- Debt बढ़ रहा है या घट रहा है? - कंपनी पर कर्ज बढ़ रहा है या घट रहा है। ज्यादा कर्ज खतरा है।
- Cash बढ़ रहा है या घट रहा है? - कंपनी की तिजोरी में असली Cash बढ़ रहा है या घट रहा है।
- Receivables क्या है? - माल बेच दिया पर पैसा अभी तक नहीं आया, ये रकम बढ़ रही है तो खतरा है।
- Cash Flow: - कंपनी सिर्फ कागज पर Profit दिखा रही है या सच में Cash भी कमा रही है।
🔹 Part 3: Financial Ratios Analysis (part3 👇)
📌 ये भी पढ़ें: Stock Analysis Part 3 - Financial Ratios कैसे समझें? पूरा Detail में
Ratio मतलब हिसाब को आसान भाषा में समझना।
- EPS: एक Share पर कितनी कमाई हुई। ये बढ़ रहा है तो अच्छा है।
- ROE: मालिक ने 100 रुपये लगाया तो कंपनी ने कितना कमाया। ये बढ़ रहा है तो कंपनी अच्छा कमा रही है।
- ROCE: कंपनी ने कुल कितना पैसा लगाया और उस पर कितना कमाया।
- Debt-to-Equity: कर्ज ज्यादा है या मालिक का पैसा ज्यादा है। कर्ज घट रहा है तो अच्छा है।
- Current Ratio: कंपनी के पास अभी कर्ज चुकाने के लिए पैसा है या नहीं।
- Net Profit Margin: 100 रुपये की बिक्री पर कितना शुद्ध मुनाफा बचा, ये बढ़ रहा है तो बहुत अच्छा है।
🔹 Part 4: Promoter और Management Analysis (part4 👇)
कंपनी अच्छी भी हो, पर मालिक बेईमान हो तो पैसा डूब सकता है।
- Promoter Holding बढ़ रही है या घट रही है? - मालिक खुद Share खरीद रहा है तो भरोसा है, बेच रहा है तो खतरा है।
- Pledge बढ़ रहा है या घट रहा है? - मालिक ने अपना Share गिरवी रखा है तो बहुत बड़ा Risk है।
- Management कैसा है? - मालिक ईमानदार है या नहीं, पैसे का सही Use करता है या नहीं।
- पहले बोला था वो किया क्या? - पिछले साल बोला था Growth करेंगे, किया या नहीं।
- Auditor Report: - हिसाब Check करने वाले ने कोई गड़बड़ बताई है या नहीं।
🔹 Part 5: Growth और Future Analysis (part 5👇)
ये भी पढ़ें: 👉Part 5 Stock Analysis - Growth और Future Business Analysis की पूरी जानकारी
पहले क्या था उससे ज्यादा जरूरी है आगे क्या होगा।
- Revenue Growth बढ़ रही है या घट रही है? - आगे भी बिक्री बढ़ेगी या नहीं।
- नया Product आ रहा है या नहीं? - कंपनी नया सामान ला रही है क्या।
- नया Market मिल रहा है या नहीं? - नए शहर या नए देश में जा रही है क्या।
- Order Book बढ़ रहा है या घट रहा है? - भविष्य के Orders बढ़ रहे हैं या घट रहे हैं।
- Capacity बढ़ रही है या घट रही है? - Factory बढ़ा रही है तो मतलब Demand बढ़ रही है।
🔹 Part 6: Valuation Analysis (part6 is coming)
अच्छी कंपनी भी महंगे दाम पर लोगे तो फायदा नहीं होगा।
- P/E Ratio: - Share का Price कमाई के मुकाबले ज्यादा है या कम है। कम है तो सस्ता है।
- PEG Ratio: - Growth के हिसाब से Price सही है या नहीं।
- Peer Comparison: - उसी Sector की दूसरी कंपनी से महंगा है या सस्ता है।
- Margin of Safety: - अगर थोड़ा नुकसान भी हो तो आपका पैसा सेफ है या नहीं।
🔹 Part 7: Technical और Candlestick (part 7 is coming)
कंपनी अच्छी है, अब खरीदने का सही Time देखना है।
- Trend बढ़ रहा है या घट रहा है? - Price ऊपर जा रहा है या नीचे आ रहा है।
- Support और Resistance: - Price कहाँ से ऊपर जाता है और कहाँ से नीचे आता है।
- Volume बढ़ रहा है या घट रहा है? - ज्यादा लोग खरीद रहे हैं तो Volume बढ़ता है, अच्छा संकेत है।
- RSI, MACD: - ये Meter बताते हैं Share ज्यादा महंगा हो गया है या ज्यादा सस्ता हो गया है।
🕯️ Candlestick क्या बताती है?
- Hammer: - नीचे से Price ऊपर जा सकता है।
- Shooting Star: - ऊपर से Price नीचे आ सकता है।
- Engulfing: - बड़ा Candle छोटे Candle को खा रहा है तो Trend बदल सकता है।
Note: सिर्फ एक Candle देखकर Buy/Sell मत करो, पूरा Chart देखो।
🔹 Part 8: Risk Analysis (part 8 is coming)
- Business Risk: - धंधा बंद हो सकता है क्या।
- Debt Risk: - कर्ज इतना ज्यादा तो नहीं कि कंपनी डूब जाए।
- Competition Risk: - कोई नई कंपनी आकर धंधा खराब कर सकती है क्या।
- Worst Case: - अगर सब गलत हुआ तो कितना नुकसान होगा।
- Entry और Exit: - कब खरीदना है और कब बेचना है, पहले से तय करो।
⚠️ Disclaimer
ये जानकारी सिर्फ सीखने के लिए है। Share Market में Risk है। पैसा लगाने से पहले खुद Research करो या किसी Registered Advisor से पूछो।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपना सवाल या राय कमेंट में लिखो. मैं 24 घंटे में रिप्लाई करूंगा 👇